CBSE Class 10 Hindi Previous Year Question Paper 2026 with Solutions

कक्षा 10 हिन्दी PYQ 10वी के छात्रो के लिय बहुत ही महत्वपूर्ण सामाग्री हैं। 10वी कक्षा एक बोर्ड कक्षा है अतः छात्रो को बहुत ही ध्यान से अध्ययन करना चाहिय। परीक्षा की तैयारी के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करना। ये कक्षा 10 PYQ 2026 कक्षा 10 परीक्षा पैटर्न, कठिनाई स्तर और पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार की स्पष्ट समझ प्रदान करेंगे। बोर्डस्टडि एक्सपर्ट द्वारा बनाया गया यह नोट्स एनसीईआरटी के नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार किया गया हैं।

वैसे तो हिन्दी एक रोचक और आसान विषय हैं लेकिन कभी कभी आसान के चलते छात्र इस विषय को छोर देते है| इस विषय को अगर अच्छा से पढ़ा जाए तो सबसे जायदा स्कोर इसी विषय मे ला सकते है I छात्र कक्षा 10 हिन्दी PYQ 2026 की मदद से अपने आगामी परीक्षा की तैयारी के लिए अच्छे से रणनीति बना सकते हैं।

CBSE Class 10 Hindi PYQ 2026 SET 1 Question
CBSE Class 10 Hindi PYQ 2026 SET 1 Solution
CBSE Class 10 Hindi PYQ 2026 SET 2 Question
CBSE Class 10 Hindi PYQ 2026 SET 2 Solution

CBSE Class 10 Hindi PYQ 2026 SET 1 Question

CBSE Class 10 Hindi PYQ 2026 SET 1 Solution

CBSE Class 10 Hindi PYQ 2026 SET 2 Question

CBSE Class 10 Hindi PYQ 2026 SET 2 Solution

CBSE Class 10 Hindi PYQ 2019
CBSE Class 10 Hindi PYQ 2025

परीक्षा हाल में प्रशन पत्र मिलने के बाद छात्रों को प्रश्न पत्र अच्छे से पढ़ना चाहिय। सबसे पहले आसान एवं सरल प्रशनो का उत्तर दे ताकि बाकि के प्रशन के लिए पर्याप्त समय मिल जाय। लेखन वाले प्रश्नों का उत्तर निश्चित शब्द सीमा में देना रहता हैं। ये कक्षा 10 हिंदी PYQ 2026 इसका भी अभ्यास करने में काफ़ी मदद करंगे। प्रश्न पत्र लिखने वक़्त अपने वर्तनी एवं शब्दों का ठीक से ध्यान रखे।

Important Question of CBSE Class 10 Hindi PYQ 2026

प्रश्न :

गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए :

तताँरा-वामीरो द्वारा प्रेम के लिए अपने जीवन के बलिदान को उनके समाज ने क्यों याद रखा ? ‘तताँरा-वामीरों कथा’ पाठ के आधार पर लिखिए।

‘झेन की देन’ पाठ हमें क्या संदेश देता है ?

‘अब कहाँ दूसरों के दुख से दुखी होने वाले’ पाठ के आधार पर लिखिए कि मनुष्य के बढ़ते हस्तक्षेप का बदला समुद्र ने किस रूप में लिया ?

क्या आप मानते हैं कि वर्तमान में भी ‘तीसरी कसम’ जैसी साहित्यिक, कलात्मक और सार्थक फिल्में बनाना जोखिम भरा काम है ? स्पष्ट कीजिए।

हल :

• गर्वहीन होने पर ही परस्पर प्रेम और मेल-मिलाप संभव • उपलब्धियाँ क्षणिक और नश्वर • परमात्मा – सबका रक्षक, सबके साथ, अतः गर्व का कोई कारण नहीं (कोई दो बिंदु अपेक्षित)

• पावस में पर्वतीय क्षेत्र के प्राकृतिक दृश्यों में प्रतिक्षण परिवर्तन • परिवर्तन का किसी जादू की तरह दिखना • कवि द्वारा इसे वर्षा के देवता-इंद्र के जादू (इंद्रजाल) के रूप में संबोधन (कोई दो बिंदु अपेक्षित)

• देशभक्ति, साहस, निडरता, वीरता, उत्साह, बलिदान, त्याग, कर्त्तव्यनिष्ठता • अंतिम साँस तक देश की रक्षा के लिए तत्पर • देश पर सर्वस्व न्योछावर करने के लिए सहर्ष तैयार • अपने जाने के बाद देश की सुरक्षा और मान-सम्मान की चिंता (कोई दो बिंदु अपेक्षित)

• ईश्वर कवि के मन में आस्था का भाव बनाए रखें • हर क्षण वह ईश्वर को याद रख सके • मन में अहंकार और ईश्वर के प्रति संदेह का भाव न आए (कोई दो बिंदु अपेक्षित)

प्रश्न :

(i) ‘सपनों के से दिन’ के लेखक और उनके साथी द्वारा ओमा को अपना नेता मानने के क्या कारण थे ? क्या आप भी ओमा जैसे किसी को अपना आदर्श बनाना चाहेंगे ? तर्कसम्मत उत्तर लिखिए।

(ii) अपनी माँ से लगाव और उनकी परवाह होने के बावजूद उनके द्वारा मना किए जाने पर भी टोपी ने इफ़्फ़न के घर जाना बंद क्यों नहीं किया ? ‘टोपी शुक्ला’ पाठ के आधार पर उत्तर लिखिए।

(iii) ‘हरिहर काका’ कहानी में परिवार और ठाकुरबारी दोनों ने ही अपनी वास्तविक भूमिका का त्याग कर दिया था। यदि समाज में सचमुच ये दोनों अपने मूल दायित्व को छोड़ दें तो समाज पर उसका क्या प्रभाव पड़ेगा ?

हल :

• शारीरिक बनावट और व्यवहार में ओमा अन्य विद्यार्थियों से भिन्न • ओमा की निडरता से लेखक और उनके साथी प्रभावित (प्रश्न के दूसरे भाग के लिए विद्यार्थियों के उचित तर्कपूर्ण मुक्त उत्तर स्वीकार्य)

• परिवार द्वारा उसकी भावनाओं को न समझना • अपने परिवार की तुलना में इफ़्फ़न और उसकी दादी से अधिक प्रेम और अपनापन मिलना • टोपी और इफ़्फ़न की गहरी दोस्ती • अपने घर में उपेक्षित महसूस करना (कोई तीन बिंदु अपेक्षित)

• समाज में अराजकता, अन्याय, अनाचार का बढ़ना • स्वच्छंदता, उच्छृंखलता एवं निरंकुशता • व्यक्ति का एकाकीपन • व्यक्ति और समाज दोनों का नैतिक पतन (कोई तीन बिंदु अपेक्षित)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *