कक्षा 10 हिन्दी PYQ 10वी के छात्रो के लिय बहुत ही महत्वपूर्ण सामाग्री हैं। 10वी कक्षा एक बोर्ड कक्षा है अतः छात्रो को बहुत ही ध्यान से अध्ययन करना चाहिए। परीक्षा की तैयारी के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करना। ये कक्षा 10 हिंदी PYQ 2019 कक्षा 10 परीक्षा पैटर्न, कठिनाई स्तर और पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार की स्पष्ट समझ प्रदान करेंगे।
वैसे तो हिन्दी एक रोचक और आसान विषय हैं लेकिन कभी कभी आसान के चलते छात्र इस विषय को छोर देते है| इस विषय को अगर अच्छा से पढ़ा जाए तो सबसे जायदा स्कोर इसी विषय मे ला सकते है I छात्र कक्षा 10 हिन्दी PYQ 2019 की मदद से अपने आगामी परीक्षा की तैयारी के लिए अच्छे से रणनीति बना सकते हैं।
CBSE Class 10 Hindi PYQ 2019 SET 1 Question with Solution
CBSE Class 10 Hindi PYQ 2019 SET 2 Question with Solution
CBSE Class 10 Hindi PYQ 2019 SET 1 Question with Solution
CBSE Class 10 Hindi PYQ 2019 SET 2 Question with Solution
CBSE Class 10 Hindi PYQ 2025
CBSE Class 10 Hindi PYQ 2026
परीक्षा हाल में प्रशन पत्र मिलने के बाद छात्रों को प्रश्न पत्र अच्छे से पढ़ना चाहिय। सबसे पहले आसान एवं सरल प्रशनो का उत्तर दे ताकि बाकि के प्रशन के लिए पर्याप्त समय मिल जाय। लेखन वाले प्रश्नों का उत्तर निश्चित शब्द सीमा में देना रहता हैं। ये कक्षा 10 हिंदी PYQ 2019 इसका भी अभ्यास करने में काफ़ी मदद करंगे। प्रश्न पत्र लिखने वक़्त अपने वर्तनी एवं शब्दों का ठीक से ध्यान रखे।
Important Question of CBSE Class 10 Hindi PYQ 2019
प्रश्न :
आपका एक मित्र शिमला में रहता है। आप उसके आमंत्रण पर ग्रीष्मावकाश में वहाँ गए थे और प्राकृतिक सौंदर्य का खूब आनंद उठाया था। घर वापस लौटने पर कृतज्ञता व्यक्त करते हुए मित्र को पत्र लिखिए।
हल :
101/ब/गणेश नगर,
दिल्ली
दिनांक: …………….
प्रिय मित्र,
मधुर स्नेह!
अब की गर्मियों की छुट्टियाँ बहुत ही अच्छी बीती क्योंकि इस बार मैं गर्मियों की छुट्टियों में तुम्हारे घर शिमला गया हुआ था।
मेरी बहुत दिनों से शिमला घूमने की इच्छा बनी हुई थी। तुम्हारे कारण मेरी यह इच्छा पूरी हो सकी। शिमला में ऊँचे-ऊँचे वृक्ष,
घनी हरियाली, ऊँचे-ऊँचे पर्वत, झरने, घाटियों में गूँजती आवाजें सभी कुछ इतना सुंदर और अद्भुत था कि अब तक उसे भूल
नहीं पाया हूँ। दिल्ली की भयंकर गर्मियों से वहाँ जाकर विशेष राहत मिली। वहाँ का मौसम बहुत सुहाना और अच्छा था। मैं
यह यात्रा मैं कभी भूल नहीं पाऊँगा। इस यात्रा को सुंदर बनाने के लिए मैं तुम्हारा धन्यवाद करना चाहता हूँ। आशा करता हूँ कि
यह अवसर पुनः प्राप्त हो।
हम दोनों अगले वर्ष मयूरी साथ-साथ घूमने अवश्य जाएँगे। पत्र समाप्त करता हूँ। घर में सभी बड़ों को मेरा नमस्कार कहना।
तुम्हारे पत्र का इंतजार रहेगा, पत्र अवश्य लिखना।
तुम्हारा मित्र,
अ.ब.स
प्रश्न :
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
(क) मीराबाई ने श्री कृष्ण से अपनी पीड़ा हरने की प्रार्थना किस प्रकार की है? अपने शब्दों में लिखिए।
(ख) पर्वतीय प्रदेश में वर्षा के सौंदर्य का वर्णन ‘पर्वत प्रदेश में पावस’ के आधार पर अपने शब्दों में कीजिए।
(ग) छाया भी कब छाया ढूँढने लगती है? बिहारी के दोहे के आधार पर उत्तर दीजिए।
अथवा
तोप को कब-कब चमकाया जाता है? ‘तोप’ कविता के आधार पर लिखिए।
हल :
(क) मीरा ने हरि से अपनी पीड़ा हरने की विनती की है। प्रभु जिस प्रकार आपने द्रोपदी का वस्त्र बढ़ाकर भरी सभा में उसकी लाज रखी, नरसिंह का रूप धारण करके हिरण्यकश्यप को मारकर प्रह्लाद को बचाया, मगरमच्छ ने जब हाथी को अपने मुँह में ले लिया तो उसे बचाया और पीड़ा भी हरी। हे प्रभु इसी तरह मुझे भी हर संकट से बचाकर पीड़ा मुक्त करो।
(ख) वर्षा ऋतु में मौसम बदलता रहता है। तेज वर्षा होती है। जल पहाड़ों के नीचे इकट्ठा होता है तो दर्पण जैसा लगता है। पर्वत मालाओं पर अनगिनत फूल खिल जाते हैं। ऐसा लगता है कि अनेकों नेत्र खोलकर पर्वत देख रहा है। पर्वतों पर बहते झरने मानो उनका गौरव गान गा रहे हैं। लंबे-लंबे वृक्ष आसमान को निहारते चिंतामग्न दिखाई दे रहे हैं। अचानक काले-काले बादल घिर आते हैं। ऐसा लगता है मानो बादल रूपी पंख लगाकर पर्वत उड़ना चाहते हों। कोहरा धुएँ जैसा लगता है। इंद्र देवता बादलों के थान पर बैठकर नए-नए जादू दिखाना चाहते हैं।
(ग) जेठ मास की दोपहर में छाया भी किसी छाया की कामना करने लगती है। वह भी गर्मी की मार से बचना चाहती है।
अथवा
तोप साल में दो बार 15 अगस्त और 26 जनवरी के अवसर पर चमकाई जाती है।