बोर्डस्टडि एक्सपेर्ट द्वारा तैयार किया गया कक्षा 11 भौतिकी अध्याय 3 समतल में गति समाधान एनसीईआरटी के नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार किया गया है। समाधान को बहुत ही आसान भाषा मे दिया गया है ताकि छात्रो को समझने मे कोई दिक्कत न हो।
कक्षा 11 को अच्छे से पढ़ना बहुत ही जरूरी है क्योंकि यह कक्षा 12 के लिय आधार बनाने का काम करती है। परीक्षा मे अच्छा स्कोर करने के लिय सभी प्रश्नों का उत्तर कुशल तरीके से दिया जाना बहुत ही जरूरी हैं। समतल में गति समाधान छात्रो के लिय बहुत ही मददगार साबित होगा। बोर्डस्टडि पर आपको कक्षा 11 से संबधित और भी अध्ययन समाग्री मिल जायगी।
समतल में गति समाधान
अध्याय 2: सरल रेखा में गति
अध्याय 4: गति के नियम
अध्याय को अच्छे से समझने के लिय अध्याय मे दिय गय सभी प्रश्नों एवं अतिरिक्त प्रश्नों का अभ्यास बहुत जरूरी हैं। पिछले वर्ष का प्रश्न पत्र हल करना भी एक्जाम की तैयारी मे काफी मददगार साबित होता हैं।
एनसीईआरटी अध्याय 3 समतल में गति के महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न . कारण सहित बताइए कि अदिश तथा सदिश राशियों के साथ क्या निम्नलिखित बीजगणितीय संक्रियाएँ अर्थपूर्ण हैं?
(a) दो अदिशों को जोड़ना,
(b) एक ही विमाओं के एक सदिश व एक अदिश को जोड़ना,
(c) एक सदिश को एक अदिश से गुणा करना,
(d) दो अदिशों का गुणन,
(e) दो सदिशों को जोड़ना,
(f) एक सदिश के घटक की उसी सदिश से जोड़ना।
उत्तर : (a) नहीं, दो अदिश राशियों को जोड़ना अर्थपूर्ण नहीं है क्योंकि समान विमाओं अर्थात् समान मात्रकों वाले अदिशों को ही जोड़ा जा सकता है।
(b) नहीं, एक ही विमाओं के एक सदिश व एक अदिश को जोड़ना अर्थपूर्ण नहीं है, क्योंकि एक अदिश को सदिश में नहीं जोड़ा जा सकता है।
(c) हाँ, एक सदिश को एक अदिश से गुणा करना अर्थपूर्ण है। जब एक सदिश की अदिश से गुणा करते हैं तो हमें एक सदिश प्राप्त होता है जिसका परिमाण सदिश एवं अदिश के परिमाण के गुणनफल के बराबर होता है तथा दिशा दिए गए सदिश की दिशा में होती है।
उदाहरण: 4 kg द्रव्यमान का एक पिण्ड 20 m/s के वेग से पूर्व दिशा में गति कर रही है द्रव्यमान तथा वेग गुणनफनल से पिण्ड का संवेग प्राप्त होता है जोकि एक सदिश राशि है।


(d) हाँ, दो अदिशों का गुणनफल अर्थपूर्ण है। घनत्व p तथा आयतन v दोनों अदिश राशियाँ हैं। जब घनत्व का आयतन से गुणा की जाती है तब हमें p x V = m , वस्तु का द्रव्यमान प्राप्त होती है जो कि एक अदिश राशि है।
(e) नहीं, दो सदिशों को जोड़ना अर्थपूर्ण नहीं है क्योंकि समान विमा अर्थात् समान मात्रक के सदिशों को ही परस्पर जोड़ा जा सकता है।
(f) हाँ, एक सदिश के घटक का उसी सदिश से जोड़ना अर्थपूर्ण है, क्योंकि दोनों सदिशों की विमाएं समान हैं।
प्रश्न . निम्नलिखित भौतिक राशियों में से बतलाइए कि कौन-सी सदिश हैं और कौन-सी अदिश: आयतन, द्रव्यमान, चाल, त्वरण, घनत्व, मोल संख्या, वेग, कोणीय आवृत्ति, विस्थापन, कोणीय वेग?
उत्तर : अदिश राशियाँ: आयतन, द्रव्यमान, चाल, घनत्व, मोल संख्या तथा कोणीय आवृत्ति, सदिश राशियाँ: त्वरण, वेग, विस्थापन तथा कोणीय वेग।