कक्षा 10 इतिहास अध्याय 3 भूमंडलीकृत विश्व का बनना नोट्स पीडीएफ़

कक्षा 10 इतिहास अध्याय 3 भूमंडलीकृत विश्व का बनना नोट्स 10वी के छात्रो के लिय बहुत ही महत्वपूर्ण अध्ययन समाग्री हैं। 10वी कक्षा एक बोर्ड कक्षा है अतः छात्रो को बहुत ही ध्यान से अध्ययन करना चाहिय। बोर्डस्टडि एक्सपेर्ट द्वारा बनाया गया यह नोट्स एनसीईआरटी के नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार किया गया हैं।

वैसे तो इतिहास एक रोचक विषय हैं लेकिन इसमे दिय गय तथ्यों को याद रखना कठिन हो सकता है। इसी समस्या को ध्यान मे रखते हुए हमने कक्षा 10 इतिहास अध्याय 3 भूमंडलीकृत विश्व का बनना नोट्स तैयार किया हैं। जिसके मदद से आप दिय गए अध्याय को अच्छे से समझ सकते हैं।

भूमंडलीकृत विश्व का बनना नोट्स

अध्याय 4 : औद्योगीकरण का युग

महत्वपूर्ण तथ्य

वैश्वीकरण:- वैश्वीकरण का शाब्दिक अर्थ है- स्वयं की अर्थव्यवस्था को विश्व समुदाय के साथ जोड़ना वैश्वीकरण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा विश्व की विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं का समन्वय किया जाता है जिससे वस्तुओं और क्रेताओं, प्रौद्योगिक पूँजी तथा श्रम का इनके मध्य प्रवाह हो सके। वैश्वीकरण को “भूमंडलीकरण” के नाम से भी जाना जाता है।

रेशम मार्ग:- इसे “सिल्क रूट” भी कहा जाता है।

  • वे मार्ग जो न केवल एशिया के विशाल क्षेत्रों को एक दूसरे से जोड़ने का कार्य करते थे। बल्कि एशिया को यूरोप और उत्तरी अफ्रीका से भी जोड़ते थे। रेशम मार्ग या सिल्क रूट कहलाता है।
  • आधुनिक काल से पहले के युग में विश्व के विभिन्न भागों के मध्य व्यापारिक एंव सांस्कृतिक आदान-प्रदान का सबसे जीवंत उदाहरण रेशम (सिल्क) मार्गों के रूप में दिखाई देता है। इस मार्ग का यह नामकरण चीनी रेशम के पश्चिम की ओर भेजे जाने से पड़ा। इसी मार्ग से चीनी पादरी, भारत तथा दक्षिण-पूर्व एशिया के कपड़े व मसाले संसार के विभिन्न भागों में पहुँचते थे। वापसी में व्यापारी यूरोप से एशिया में सोने-चाँदी तथा कीमती धातुएँ लाते थे।

NOTE :- अठारहवीं शताब्दी में विश्व व्यापार का सबसे बड़ा केन्द्र यूरोप था

Q. क्रिस्टोफर कोलम्बस गलती से किस अज्ञात महाद्वीप में पहुँच गया।

उत्तर:- अमेरिका महाद्वीप में

Q. आलू का अकाल कब व कहाँ पड़ा था ? इसका क्या प्रभाव हुआ ?

Ans:- 1845 ई० से 1849 ई० के मध्य आयरलैण्ड में आलू का अकाल पड़ा। आयरलैण्ड के गरीब किसानों का मुख्य भोजन आलू था। 1840 ई० के दशक के मध्य में किसी बीमारी के कारण आलू की फसल खराब हो गयी तो लाखों लोग भुखमरी के कारण मारे गये तथा इससे दोगुने लोग काम की तलाश में अपना घर छोड़कर दूसरे क्षेत्रों में चले गये।

NOTE :- जीतने के लिए स्पेनिश सेनाओं द्वारा प्रयोग किया गया सबसे शक्तिशाली हथियार चेचक जैसे कीटाणु थे।

कॉर्न लॉ:- जिन कानूनों के तहत ब्रिटिश सरकार ने मक्का के आयात पर पाबन्दी लगाई थी उन्हें कॉर्न लॉ कहा जाता था। बड़े भू-स्वामियों के दबाव में सरकार ने मक्का के आयात पर पाबंदी लगायी थी। कॉर्न लॉ के लागू हो जाने के कारण खाद्य पदार्थों की ऊँची कीमतों से परेशान होकर उपभोक्ताओं और शहरी निवासियों ने ब्रिटिश सरकार को कॉर्न लॉ को समाप्त करने के लिए मजबूर कर दिया।

NOTE :- चेचक बीमारी अमेरिका में स्पेनिश सैनिकों द्वारा फैली थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *