कक्षा 10 अर्थशास्त्र अध्याय 4 वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था नोट्स एवं पीडीएफ़

कक्षा 10 अर्थशास्त्र 4 वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था नोट्स 10वी के छात्रो के लिय बहुत ही महत्वपूर्ण अध्ययन समाग्री हैं। 10वी कक्षा एक बोर्ड कक्षा है अतः छात्रो को बहुत ही ध्यान से अध्ययन करना चाहिय। बोर्डस्टडि एक्सपेर्ट द्वारा बनाया गया यह नोट्स एनसीईआरटी के नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार किया गया हैं।

वैसे तो अर्थशास्त्र एक रोचक विषय हैं लेकिन इसमे दिय गय तथ्यों को याद रखना कठिन हो सकता है। इसी समस्या को ध्यान मे रखते हुए हमने कक्षा 10 अर्थशास्त्र अध्याय 4 वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था नोट्स तैयार किया हैं। जिसके मदद से आप दिय गए अध्याय को अच्छे से समझ सकते हैं।

वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था नोट्स

अध्याय 5 : उपभोक्ता अधिकार

महत्वपूर्ण तथ्य

बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ:- बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ वे कंपनियाँ होती हैं जो एक से अधिक देशों में अपनी औद्योगिक इकाइयाँ व कार्यालय स्थापित करती हैं। ये कंपनियाँ एक से अधिक देशों में उत्पादन व नियंत्रण व स्वामित्व रखती हैं। इन कंपनियों में पूँजी निवेश अधिक होता है। इन कंपनियों की इकाइयों का आकार विशाल होता है। तथा उत्पादन की माँग व पूर्ति बड़े पैमाने पर होती है।

Q.1. बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ किन प्रदेशों में अपने कार्यालय व उत्पादन के कारखाने स्थापित करती है?

Ans:- जहाँ उन्हें सस्ता श्रम व अन्य संसाधन मिल सकते हैं।

बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा दूसरे देशों में अपने उत्पादन पर नियंत्रण:-

  • संयुक्त उत्पादन द्वारा:- कभी-कभी बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ कुछ देशों की स्थानीय कंपनियों के साथ संयुक्त रूप से उत्पादन करती है। संयुक्त उत्पादन से स्थानीय कंपनी को दोहरा लाभ प्राप्त होता है।
  • स्थानीय कंपनियाँ खरीद कर:- बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ स्थानीय कंपनियों को खरीदकर अपने उत्पादन का विस्तार करती हैं। अपार सम्पदा वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ यह आसानी से कर सकती हैं।
  • छोटे उत्पादकों को उत्पादन का आर्डर देना:- बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ एक अन्य तरीके से भी उत्पादन नियन्त्रित करती हैं। विकसित देशों की बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ छोटे उत्पादकों को उत्पादन का आर्डर देती हैं।

NOTE :- फोर्ड मोटर्स एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है। यह विश्व की सबसे बड़ी मोटरगाड़ी निर्माता कंपनी है। फोर्ड मोटर्स ने भारत में 1700 करोड़ रूपये का निवेश किया था।

Q.(2) बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ किन स्थितियों में किसी देश में उत्पादन इकाई स्थापित करती है?

  •  बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ उसी स्थान पर उत्पादन इकाई स्थापित करती हैं। जो बाजार के समीप हो।
  • जहाँ कम लागत पर कुशल श्रम व अकुशल श्रम उपलब्ध हो।
  •  जहाँ उत्पादन के अन्य तत्त्वों की उपलब्धता सुनिश्चित हो।
  • जहाँ सरकारी नीतियाँ बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अनुकूल हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *