कक्षा 10 अर्थशास्त्र अध्याय 1 विकास नोट्स पीडीएफ़

कक्षा 10 अर्थशास्त्र अध्याय 1 विकास नोट्स 10वी के छात्रो के लिय बहुत ही महत्वपूर्ण अध्ययन समाग्री हैं। 10वी कक्षा एक बोर्ड कक्षा है अतः छात्रो को बहुत ही ध्यान से अध्ययन करना चाहिय। बोर्डस्टडि एक्सपेर्ट द्वारा बनाया गया यह नोट्स एनसीईआरटी के नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार किया गया हैं।

वैसे तो इतिहास एक रोचक विषय हैं लेकिन इसमे दिय गय तथ्यों को याद रखना कठिन हो सकता है। इसी समस्या को ध्यान मे रखते हुए हमने कक्षा 10 अर्थशास्त्र अध्याय 1 विकास नोट्स तैयार किया हैं। जिसके मदद से आप दिय गए अध्याय को अच्छे से समझ सकते हैं।

विकास नोट्स

अध्याय 2 : भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक

महत्वपूर्ण तथ्य

विकास:- विकास एक प्रक्रिया है जिसमें प्रतिव्यक्ति आय में वृद्धि होने के साथ-साथ असमानता, निर्धनता एंव निरक्षरता में कमी भी हो अर्थात लोगों के आर्थिक जीवन में सुधार हो एंव उनका जीवन स्तर ऊँचा हो।

विकास के विभिन्न लक्ष्य:- विकास के विभिन्न लक्ष्य निम्नलिखित हैं।

(1) आय में वृद्धि करना:- यह विकास का सबसे प्रमुख लक्ष्य है। आय में वृद्धि के फलस्वरूप लोग पहले की तुलना में अधिक अच्छे तरीके से अपना जीवनयापन कर सकते हैं। इसके अन्तर्गत राष्ट्रीय आय एंव प्रतिव्यक्ति आय दोनों में वृद्धि के लक्ष्य को सम्मिलित किया जाता है।

2. काम करने के अधिक दिन एंव बेहतर मजदूरी:- विकास का एक अन्य महत्वपूर्ण लक्ष्य यह है कि लोगों को काम करने के अधिक दिन उपलब्ध हों अर्थात नियमित रूप से रोजगार की प्राप्ति हो। उन्हें नियमित रोजगार के साथ-साथ बेहतर मजदूरी भी प्राप्त हो ताकि वे अपना जीवनयापन अच्छे ढंग से कर सकें।

3. शैक्षिक विकास:- विकास में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षित व्यक्ति अधिक कार्यकुशल एंव उत्पादक होता है। शिक्षा से व्यक्ति न केवल अपना विकास करता है। वरन् राष्ट्र का भी विकास करता है। अतः विकास के अन्तर्गत आर्थिक समानता देश में शैक्षिक सुविधाओं का विकास किया जाना भी एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है।

4 समानता का व्यवहार:- विकास के अन्तर्गत सभी लोगों के साथ समानता का व्यवहार किया जाना चाहिए। समानता के अन्तर्गत आर्थिक समानता के साथ-साथ सामाजिक व राजनैतिक समानता को भी सम्मिलित किया जाना चाहिए।

5. सुरक्षा:- किसी भी राष्ट्र का विकास इस प्रकार होना चाहिए कि उसमें निवास करने वाले समस्त समुदायों के लोग अपने आपको सुरक्षित समझें।

6. स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार:- विकास का एक अन्य महत्वपूर्ण लक्ष्य यह है कि देश में स्वास्थ्य सुविधाओं का पर्याप्त विकास एंव विस्तार किया जाना चाहिए। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से देश में उत्पादन एंव आय पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
7. सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार:- किसी भी देश के विकास का एक अन्य महत्वपूर्ण लक्ष्य यह होता है। कि देश में सार्वजनिक सुविधाओं का पर्याप्त विस्तार होना चाहिए। जिससे कि लोगों की सामुदायिक आवश्यकताओं को पूरा किया जाना सुनिश्चित हो सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *