कक्षा 10 नागरिक शास्त्र अध्याय 4 राजनीतिक दल नोट्स एवं पीडीएफ़

कक्षा 10 नागरिक शास्त्र अध्याय 4 राजनीतिक दल नोट्स 10वी के छात्रो के लिय बहुत ही महत्वपूर्ण अध्ययन समाग्री हैं। 10वी कक्षा एक बोर्ड कक्षा है अतः छात्रो को बहुत ही ध्यान से अध्ययन करना चाहिय। बोर्डस्टडि एक्सपेर्ट द्वारा बनाया गया यह नोट्स एनसीईआरटी के नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार किया गया हैं।

वैसे तो नागरिक शास्त्र एक रोचक विषय हैं लेकिन इसमे दिय गय तथ्यों को याद रखना कठिन हो सकता है। इसी समस्या को ध्यान मे रखते हुए हमने कक्षा 10 नागरिक शास्त्र अध्याय 4 राजनीतिक दल नोट्स तैयार किया हैं। जिसके मदद से आप दिय गए अध्याय को अच्छे से समझ सकते हैं।

राजनीतिक दल नोट्स

अध्याय 5 : लोकतंत्र के परिणाम

महत्वपूर्ण तथ्य

राजनीतिक दल:- राजनीतिक दल लोगों का एक समूह होता है। जो चुनाव लड़ने एंव सरकार में राजनीतिक सत्ता हासिल करने के उद्देश्य से कार्य करता है।

NOTE :- एक लोकतान्त्रिक व्यवस्था में सबसे अलग दिखाई देने वाली संस्था राजनीतिक दल है।

राजनीतिक दल के प्रमुख अंग:-

  • नेता
  • सक्रिय सदस्य
  • अनुयायी या समर्थक

राजनीतिक दल का अर्थ:- राजनीतिक दल को लोगों के एक ऐसे संगठित समूह के रूप में समझा जा सकता है जो चुनाव लड़ने व सरकार में राजनीतिक सत्ता प्राप्त करने के उद्देश्य से कार्य करता है। समाज में सामूहिक हित को ध्यान में रखकर यह समूह कुछ नीतियां एंव कार्यक्रम तय करता है।

NOTE :- राजनीतिक दल जनमत निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Q. कौन-सी संस्था राजनीतिक दलों का पंजीकरण करती है ?

Ans:- भारतीय चुनाव आयोग

राजनीतिक दल के कार्य:-

  • राजनीतिक दल चुनाव लड़ते है।
  • राजनीतिक दल अलग-अलग नीतियों और कार्यक्रमों को जनता के समक्ष रखते है।
  • राजनीतिक दल सरकार बनाते और चलाते है।
  • राजनीतिक दल देश के कानून निर्माण में निर्णायक की भूमिका निभाते है।
  • राजनीतिक दल ही सरकारी मशीनरी और सरकार द्वारा चलाए जाने वाले कल्याण कार्यक्रमों तक लोगों की पहुँच बनाते है।

राजनीतिक दल के गुण या विशेषताएँ:-

  • यह लोगों का एक ऐसा संगठित समूह होता है जो सरकार बनाने एंव चलाने के लिए समान मुद्दों पर सहमति दिखाते हुए साथ मिलकर चुनाव लड़ते है।
  • समाज के सामूहिक हितों को सुनिश्चित करने के लिए इनके पास नीति व कार्यक्रम होते है।
  • इनका एक चुनाव चिह्न होता है।
  • समाज के विकास के लिए धरना, प्रदर्शन आदि करते है।
  • राजनीतिक दल समाज के मौलिक राजनीतिक विभाजन को परिलक्षित करते है।

NOTE :- भारत में बहुदलीय व्यवस्था है।

               ग्रेट ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका दो दलीय व्यवस्था वाले देश है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *