कक्षा 11 रसायनशास्त्र अध्याय 02 परमाणु की संरचना समाधान

रसायनशास्त्र एक बहुत ही कठिन विषय है खासकर इसमे दिय गय रासायनिक समीकरण इस विषय को और भी कठिन बना देते हैं। यहाँ हमने एनसीईआरटी कक्षा 11 रसायनशास्त्र अध्याय 02 परमाणु की संरचना समाधान दिया हैं। बोर्डस्टडि द्वारा दिया गया कक्षा 11 रसायनशास्त्र समाधान एनसीईआरटी पुस्तक के अनुसार तैयार किए गए हैं।

यह समाधान छात्रो मे आत्मविश्वास लाने का काम करेगा एवं परीक्षा मे अच्छा स्कोर करने मे मदद करेगा। इस अध्याय की मदद से आप परमाणु के कण (इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन, न्यूट्रॉन), परमाणु मॉडल, क्वांटम संख्या, इलेक्ट्रॉन विन्यास और ऑर्बिटल जैसी मूलभूत धारणाओ से जुड़ी सभी प्रश्न और उत्तर को अच्छे से समझ सकते हैं। समाधान मे सभी आवधारनाओ को सरल एवं आसान भाषा मे समझाया गया हैं।

परमाणु की संरचना समाधान

अध्याय 01 : रसायन विज्ञान की कुछ मूल अवधारणाएँ
अध्याय 03 : तत्वों का वर्गिकरण

एनसीईआरटी अध्याय 02 परमाणु की संरचना के महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न. (i) एक ग्राम भार में इलेक्ट्रॉनों की संख्या का परिकलन कीजिए।

(ii) एक मोल इलेक्ट्रॉनों के द्रव्यमान  और आवेश का परिकलन कीजिए।

उत्तर : (i) ∵ 9.1 × 10⁻²⁸ g भार है = 1 इलेक्ट्रॉन

∴ 1g भार है = 19.1 × 10⁻²⁸ = 1.099 × 10²⁷ इलेक्ट्रॉन

अतः 1 g भार में इलेक्ट्रॉनों की संख्या = 1.099 × 10²⁷ इलेक्ट्रॉन

(ii) ∵ एक इलेक्ट्रॉन का भार = 9.1 × 10⁻³¹ kg

∴ 1 mol (6.023 × 10²³) इलेक्ट्रॉनों का भार

= 9.1 × 10⁻³¹ × 6.023 × 10²³ kg

= 5.48 × 10⁻⁷ kg

अतः 1 mol इलेक्ट्रॉनों का द्रव्यमान = 5.48 × 10⁻⁷ kg

∵ एक इलेक्ट्रॉन पर आवेश = 1.602 × 10⁻¹⁹ C

1 mol इलेक्ट्रॉन पर आवेश = 1.602 × 10⁻¹⁹ × 6.023 × 10²³ C

                         = 9.65 × 10⁴ C

अतः 1 mol इलेक्ट्रॉनों पर आवेश = 9.65 × 10⁴ C

प्रश्न 2.7. 2.0 × 10⁻¹⁰ s काल वाली प्रकाश तरंग की तरंग-दैर्ध्य, आवृत्ति और तरंग संख्या की गणना कीजिए।

उत्तर : तरंग का काल T = 2 × 10⁻¹⁰ s

∴ आवृत्ति V = 1T

            = 12 × 10⁻¹⁰

            = 5 × 10⁹ s⁻¹

∵       C = 3 × 10⁸ m/s

तथा    C = ν × λ

∴       λ = CV

           = 3 × 10⁸5 × 10⁹m = 6.0 × 10⁻² m

तरंग संख्या ν̄ = 1λ 

              = 16.0 × 10⁻²m⁻¹

              = 1006m⁻¹ = 16.66 m⁻¹

अतः प्रकाश की तरंग-दैर्ध्य = 6.0 × 10⁻² m, आवृत्ति = 5 × 10⁹ s⁻¹, तथा तरंग संख्या = 16.66 m⁻¹

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *