रसायनशास्त्र एक बहुत ही कठिन विषय है खासकर इसमे दिय गय रासायनिक समीकरण इस विषय को और भी कठिन बना देते हैं। यहाँ हमने एनसीईआरटी कक्षा 11 रसायनशास्त्र अध्याय 01 रसायन विज्ञान की कुछ मूल अवधारणाएँ समाधान दिया हैं। बोर्डस्टडि द्वारा दिया गया कक्षा 11 रसायनशास्त्र समाधान एनसीईआरटी पुस्तक के अनुसार तैयार किए गए हैं।
यह समाधान छात्रो मे आत्मविश्वास लाने का काम करेगा एवं परीक्षा मे अच्छा स्कोर करने मे मदद करेगा। इस अध्याय की मदद से आप मोल की अवधारणा, द्रव्यमान संरक्षण का नियम, निश्चित अनुपात का नियम, परमाणु एवं अणु, रासायनिक सूत्र, मोलर द्रव्यमान, प्रतिशत संरचना, तथा स्टॉइकियोमेट्री जैसी मूलभूत धारणाओ से जुड़ी सभी प्रश्न और उत्तर को अच्छे से समझ सकते हैं। परीक्षा मे अच्छा स्कोर करने के लिय इन धारणाओ को अच्छे से समझना बहुत जरूरी हैं।
रसायन विज्ञान की कुछ मूल अवधारणाएँ समाधान
अध्याय 02 : परमाणु संरचना समाधान
एनसीईआरटी अध्याय 01 रसायन विज्ञान की कुछ मूल अवधारणाएँ के महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न. सोडियम सल्फेट (Na₂SO₄) में उपस्थित विभिन्न तत्त्वों के द्रव्यमान प्रतिशत का परिकलन कीजिए।
उत्तर : Na₂SO₄ का आण्विक द्रव्यमान
= 2 × Na का परमाणु द्रव्यमान + S का परमाणु द्रव्यमान + 4 × O का परमाणु द्रव्यमान
= 2 × 23 + 32 + 4 × 16
= 46 + 32 + 64 = 142
Na का द्रव्यमान प्रतिशत =Na का द्रव्यमान Na₂SO₄ का आण्विक द्रव्यमान × 100
= 46142× 100% = 32.39%
S का द्रव्यमान प्रतिशत = S का द्रव्यमानNa₂SO₄ का आण्विक द्रव्यमान× 100
= 32142× 100% = 22.53%
तथा O का द्रव्यमान प्रतिशत = O का द्रव्यमानNa₂SO₄ का आण्विक द्रव्यमान× 100
= 64142× 100% = 45.07%
अतः Na, S तथा O के द्रव्यमान प्रतिशत क्रमशः 32.39%, 22.54%, तथा 45.07% हैं।
प्रश्न 6. सांद्र नाइट्रिक अम्ल के उस प्रतिदर्श का मोल प्रति लीटर में सांद्रता का परिकलन कीजिए, जिसमें उसका द्रव्यमान प्रतिशत 69% हो और जिसका घनत्व 1.41 gmL⁻¹ है।
उत्तर : ∵ HNO₃ का द्रव्यमान प्रतिशत = 69%
∴ 69g HNO₃ = 100 g विलयन में है।
∴ 100 g विलयन का आयतन = द्रव्यमान / घनत्व
विलयन का आयतन =1001.41 mL= 70.92 mL
∵ HNO₃ mL का आण्विक द्रव्यमान 63 g mol⁻¹
∴ मोल संख्या = 1 mol
अतः 70.92 mL आयतन का विलयन = 1 mol HNO₃
∴ 1000 mL आयतन का विलयन = 1 / 70.92 × 1000 mol/L
= 14.1 mol/L
अतः अभीष्ट सांद्रता = 14.1mol/L