बोर्डस्टडि एक्सपेर्ट द्वारा तैयार किया गया कक्षा 11 भौतिकी अध्याय 2 सरल रेखा में गति समाधान एनसीईआरटी के नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार किया गया है। समाधान को बहुत ही आसान भाषा मे दिया गया है ताकि छात्रो को समझने मे कोई दिक्कत न हो।
कक्षा 11 को अच्छे से पढ़ना बहुत ही जरूरी है क्योंकि यह कक्षा 12 के लिय आधार बनाने का काम करती है। परीक्षा मे अच्छा स्कोर करने के लिय सभी प्रश्नों का उत्तर कुशल तरीके से दिया जाना बहुत ही जरूरी हैं। सरल रेखा में गति समाधान छात्रो के लिय बहुत ही मददगार साबित होगा। बोर्डस्टडि पर आपको कक्षा 11 से संबधित और भी अध्ययन समाग्री मिल जायगी।
सरल रेखा में गति समाधान
अध्याय 1: मात्रक तथा मापन समाधान
अध्याय 3: समतल में गति समाधान
अध्याय को अच्छे से समझने के लिय अध्याय मे दिय गय सभी प्रश्नों एवं अतिरिक्त प्रश्नों का अभ्यास बहुत जरूरी हैं। पिछले वर्ष का प्रश्न पत्र हल करना भी एक्जाम की तैयारी मे काफी मददगार साबित होता हैं।
एनसीईआरटी अध्याय 2 सरल रेखा में गति के महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न . दो बच्चे A व B अपने विद्यालय O से लौट कर अपने-अपने घर क्रमशः P तथा Q को जा रहे हैं। उनके स्थिति-समय (x – t) ग्राफ चित्र में दिखाए गए हैं। नीचे लिखे कोष्ठकों में सही प्रविष्टियों को चुनिए

(a) (B/A) की तुलना में (A/B) विद्यालय से निकट रहता है।
(b) (B/A) की तुलना में (A/B) विद्यालय से पहले चलता है।
(c) (B/A) की तुलना में (A/B) तेज चलता है।
(d) A और B घर (एक ही/भिन्न) समय पर पहुँचते हैं।
(e) (A/B) सड़क पर (B/A) से (एक बार/दो बार) आगे हो जाते हैं।
उत्तर : (a) बिंदु P तथा Q से ग्राफों पर अभिलम्ब डालते हैं जिससे स्पष्ट है कि
, OP , अतः बच्चा A, बच्चे B की तुलना में स्कूल के निकट रहता है।

(b) बच्चा A स्कूल से समय t = 0 पर चलता है (क्योंकि उसके लिए ग्राफ मूल बिंदु से प्रारम्भ होता है) जबकि बच्चा B स्कूल से समय t = OC पर चलता है। अतः बच्चा A, बच्चे B की तुलना में स्कूल से पहले चलता है।
(c) दूरी-समय ग्राफ का ढलान चाल को प्रदर्शित करता है। इस ग्राफ का ढलान जितना अधिक होगा, चाल भी उतनी ही अधिक होगी। बच्चे B के लिए x – t ग्राफ का ढलान बच्चे A के x – t ग्राफ के ढलान से अधिक है। अतः बच्चा B, बच्चे A की तुलना में तेज चलता है।
(d) बिन्दु P व Q के संगत x – t ग्राफ पर बच्चे A व B के लिए समय t का मान समान है। अतः बच्चा A व B दोनों अपने घरों P व Q पर समान समय में पहुँचेंगे।
(e) बच्चे A व B के x – t ग्राफ केवल एक बिंदु D पर एक-दूसरे को काटते हैं। बच्चा B बाद में चलता है परन्तु ठीक उसी समय अपने घर पहुँचता है जब बच्चा A अपने घर पहुँचता है। अतः बच्चा B, बच्चे A से सड़क पर केवल एक बार आगे निकलता है।
प्रश्न . नीचे दिए गए गति के कौन-से उदाहरणों में वस्तु को लगभग बिंदु वस्तु माना जा सकता है?
(a) दो स्टेशनों के बीच बिना किसी झटके के चल रही कोई रेलगाड़ी।
(b) किसी वृत्तीय पथ पर साइकिल चला रहे किसी व्यक्ति के ऊपर बैठा कोई बंदर।
(c) जमीन से टकरा कर तेजी से मुड़ने वाली क्रिकेट की कोई फिरकती गेंद।
(d) किसी मेज के किनारे से फिसल कर गिरा कोई बीकर।
त्तर : किसी भी वस्तु को बिंदु वस्तु माना जा सकता है यदि उसके द्वारा तय दूरी, वस्तु की विमाओं की तुलना में बहुत अधिक है।
(a) रेलगाड़ी दो स्टेशनों के बीच बिना किसी झटके के चल रही है, इसका तात्पर्य है कि स्टेशन परस्पर बहुत अधिक दूरी पर स्थित हैं। अतः रेलगाड़ी को बिन्दु वस्तु लिया जा सकता है।
(b) एक बंदर वृत्तीय पथ पर साइकिल चला रहे व्यक्ति के ऊपर बैठा है। व्यक्ति, बंदर के साथ बिना किसी झटके के साइकिल चला रहा है। अतः व्यक्ति तथा बंदर द्वारा तय की गई दूरी बहुत अधिक है। अतः बंदर को बिंदु वस्तु ले सकते हैं।
(c) तथा (d) में तय की गई दूरी बहुत अधिक नहीं है अतः क्रिकेट की फिरकती गेंद तथा फिसलकर गिरे बीकर को बिन्दु वस्तु नहीं लिया जा सकता।