हैलो बच्चो, इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आय हैं कक्षा 10 गणित अध्याय 3 दो चरों वाले रैखिक समीकरण युग्म समाधान| इसमें एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में दिय गय सभी प्रश्नो का समाधान दिया हैं| बोर्डस्टडि एक्सपेर्ट द्वारा तैयार किया गया यह समाधान एनसीईआरटी के नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार किया गया है।
परीक्षा के समय यह एनसीईआरटी कक्षा 10 गणित अध्याय 3 दो चरों वाले रैखिक समीकरण युग्म समाधान छात्रों के लिए काफ़ी मददगार साबित होगा एवं समय बचाने में भी काफ़ी मदद करेगा| समाधान को बहुत ही सरल एवं आसान भाषा में दिया गया हैं जिससे छात्रों को समझने में काफ़ी मदद मिलेगा| बोर्डस्टडि पर आपको कक्षा 10 से संबधित और भी अध्ययन समाग्री मिल जायगी।
दो चरों वाले रैखिक समीकरण युग्म समाधान
अध्याय 4 : द्विघात समीकरण
दो चरों वाले रैखिक समीकरण युग्म समाधान महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न . अफताब अपनी पुत्री से कहता है, ‘सात वर्ष पूर्व मैं तुमसे सात गुनी आयु का था। अब से 3 वर्ष बाद मैं तुमसे केवल तीन गुनी आयु का रह जाऊँगा।’ (क्या यह मनोरंजक है?) इस स्थिति को बीजगणितीय एवं ग्राफीय रूपों में व्यक्त कीजिए।
हल: माना बेटी की वर्तमान आयु =x वर्ष
और पिता की वर्तमान आयु =y वर्ष
7 वर्ष पहले, बेटी की आयु =x−7 वर्ष
7 वर्ष पहले, पिता की आयु =y−7 वर्ष
3 वर्ष बाद, बेटी की आयु =x+3 वर्ष
3 वर्ष बाद, पिता की आयु =y+3 वर्ष
अब, दिए हुए प्रश्नानुसार,
y−7=7(x−7)
y−7=7x−49
y−7=7x−49
7x−y=42…(i)
और
y+3=3x+9
⇒3x−y=−6…(ii)
अतः बनी समीकरणों का युग्म है :
7x−y=42
और 3x−y=−6. उत्तर
प्रश्न. एक आयताकार बाग, जिसकी लंबाई, चौड़ाई से 4 मी. अधिक है, का अर्ध परिमाप 36 मी. है। बाग की विमाएँ ज्ञात कीजिए।
हल : माना बाग की लम्बाई =x मी.
और बाग की चौड़ाई =y मी.
तब,
x = y + 4 ……………………(1)
और अर्ध परिमाप
⇒x+y=36…(ii)
⇒(y+4)+y=36[(i) द्वारा]
2y=36−4=32
अतः
बाग की लम्बाई =20 मी.