कक्षा 10 नागरिक शास्त्र अध्याय 5 लोकतंत्र के परिणाम नोट्स 10वी के छात्रो के लिय बहुत ही महत्वपूर्ण अध्ययन समाग्री हैं। 10वी कक्षा एक बोर्ड कक्षा है अतः छात्रो को बहुत ही ध्यान से अध्ययन करना चाहिय। बोर्डस्टडि एक्सपेर्ट द्वारा बनाया गया यह नोट्स एनसीईआरटी के नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार किया गया हैं।
वैसे तो नागरिक शास्त्र एक रोचक विषय हैं लेकिन इसमे दिय गय तथ्यों को याद रखना कठिन हो सकता है। इसी समस्या को ध्यान मे रखते हुए हमने कक्षा 10 नागरिक शास्त्र अध्याय 5 लोकतंत्र के परिणाम नोट्स तैयार किया हैं। जिसके मदद से आप दिय गए अध्याय को अच्छे से समझ सकते हैं।
लोकतंत्र के परिणाम नोट्स
अध्याय 4 : राजनीतिक दल
महत्वपूर्ण तथ्य
लोकतंत्र:- लोकतंत्र वह शासन प्रणाली है जिसमें सत्ता जनता के हाथों में होती है। देश का शासन वयस्क मताधिकार द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों द्वारा चलाया जाता है। जो जनता के प्रति उत्तरदायी होते है।
लोकतंत्र की विशेषताएँ:-
- कानून का शासन
- निर्वाचित प्रतिनिधि।
NOTE :- लोकतान्त्रिक व्यवस्था राजनीतिक समानता पर आधारित होती है।
लोकतंत्र के अपेक्षित परिणाम:- लोकतंत्र को निम्नलिखित अपेक्षाएँ पूरी करनी चाहिए-
- जनता को न केवल अपना शासक चुनने का अधिकार होना चाहिए बल्कि इन शासकों पर नियंत्रण भी लोगों का होना चाहिए।
- लोकतंत्र को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि निर्णय निर्माण निर्धारित मानकों एंव प्रक्रियाओं पर आधारित हो।
- निर्णय निर्माण की प्रक्रिया में पारदर्शिता होनी चाहिए। जनता के पास निर्णय निर्माण की प्रक्रिया की छानबीन करने के अधिकार एंव साधन होने चाहिए।
- जनता को उन निर्णय निर्माण की प्रक्रिया में भागीदारी हेतु सक्षम होना चाहिए जो निर्णय उन्हें प्रभावित करते है। अर्थात लोकतांत्रिक सरकार को जनता की आवश्यकताओं एंव अपेक्षाओं के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए।
पारदर्शिता:- लोकतंत्र में यदि कोई नागरिक यह जानना चाहे कि फैसले लेने में नियमों का पालन हुआ है। या नहीं तो वह इसका पता कर सकता है। उसे यह न सिर्फ जानने का अधिकार है बल्कि उसके पास इसके साधन भी उपलब्ध है। इसे ही पारदर्शिता कहते है।
लोकतंत्र में पारदर्शिता के लाभ:-
- पारदर्शिता से लोगों के प्रति सरकार की जवाबदेही बढ़ती है तथा इस व्यवस्था में लोगों का विश्वास दृढ़ होता है।
- इससे सरकार द्वारा गलत फैसले लिए जाने की सम्भावना अथवा उसके लिए गलत प्रक्रिया को अपनाए जाने की सम्भावना कम होती है। जिससे निष्पक्षता बढ़ती है।
NOTE :- शासन की लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था में गलतियों को सुधारने की गुंजाइश होती है।